पुणे सिटी से जुड़े रोबिन सिंह

पुणे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी पुणे सिटी ने अनुभवी फॉरवर्ड खिलाड़ी रोबिन सिंह के साथ आगामी 2018-19 सीजन के लिए करार किया है।

क्लब ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

रोबिन ने पिछला सीजन दो बार की विजेता एटीके के साथ बिताया था। अब वह दिल्ली डायनामोज के पूर्व साथी मार्सेलिंहो के साथ पुणे में खेलते नजर आएंगे।

रोबिन ने क्लब के साथ करार करने पर कहा, “टीम में काफी प्रतिभा है और युवा तथा अनुभव का अच्छा मिश्रण है। क्लब की मानसिकता जीत हासिल करने की है।”

रोबिन को अपने साथ जोड़ने पर क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मोडवेल ने कहा, “रोबिन के पास अच्छा खासा अनुभव है और वो अपने आप को एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित कर चुके हैं। उनकी मौजूदगी टीम की फॉरवर्ड लाइन को और मजबूत करेगी।”

रोबिन ने 2010 में ईस्ट बंगाल के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो बेंगलुरू एफसी, डायनामोज. एफसी गोवा और एटीके में खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493