पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 01455 पुणे-मंडुवाडीह साप्ताहिक विशेष गाड़ी पुणे से प्रत्येक गुरुवार 5, 12, 19, 26 अप्रैल, 3, 10, 17, 24, 31 मई, 7 14 जून को तथा 01456 मंडुवाडीह-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी मंडुवाडीह से प्रत्येक शनिवार 07, 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26, मई, 2, 9 एवं 16 जून को चलाई जाएगी।
यादव ने बताया कि 01455 पुणे-मंडुवाडीह साप्ताहिक विशेष गाड़ी पुणे से 22.00 बजे प्रस्थान कर दौड़ दूसरे दिन अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर तीसरे दिन इलाहाबाद से 00.15 बजे, ज्ञानपुर रोड से 01.42 बजे छूटकर मडुंवाडीह 03.25 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01456 मंडुवाडीह-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी मंडुवाडीह से 04.45 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 05.50 बजे, इलाहाबाद से 08.15 बजे छूटकर मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा,भुसावल दूसरे दिन मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड स्टेशनों पर रुकते हुए पुणे 9.15 बजे पहुंचेगी।
यादव ने बताया कि इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 16 तथा एसएलआर के 2 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath