क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं को बताया कि पुतिन और एर्दोगान सेंट पीटर्सबर्ग में नौ अगस्त को संबंध बहाल करने पर चर्चा करेंगे।
उन्होंने बताया, “इस दौरान संबंधों की जल्द से जल्द बहाली पर चर्चा होगी। साथ ही इसकी प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किए जाएंगे।”
इन दोनों देशों के बीच जून में सात महीने के तनाव की समाप्ति हुई थी, जब एर्दोगन ने पिछले साल नवंबर में रूसी विमान को मार गिराए जाने के लिए पुतिन को एक पत्र लिखकर माफी मांगी थी।
dharmpath.com dharmpath