ब्राजील के पास ओलम्पिक स्वर्ण जीतने का अच्छा मौका : जीको

पणजी, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी जीको का कहना है कि उनके देश की टीम के पास इस साल ओलम्पिक स्वर्ण जीतने का स्वर्णिम मौका है।

जीको का मानना है कि ब्राजील के पास शानदार व्यक्तिगत प्रतिभा है और उसे अब सिर्फ एक इकाई में खेलकर ओलम्पिक स्वर्ण जीतने का प्रयास करना होगा।

जीको ने कहा, “हमारे जीतने के अच्छे आसार हैं, क्योंकि हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं। अब हमें सिर्फ एक इकाई के तौर पर खेलते हुए स्वर्ण तक पहुंचना है। यह हालांकि एक चुनौती है क्योंकि खिलाड़ियों ने एक साथ बहुत कम खेला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493