पुतिन की तस्वीर दिखाने वाले खिलाड़ी पर लग सकता है प्रतिबंध

मास्को, 17 फरवरी (आईएएनएस)। रूस के फुटबाल क्लब लोकोमोटिव के खिलाड़ी दीमित्रि तारासोव के लिए मैच के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तस्वीर दिखाना महंगा पड़ सकता है और इसके लिए उन पर 10 मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

तारासोव ने तुर्की के क्लब फीनरबाख के खिलाफ हुए मैच के दौरान पुतिन की तस्वीर लहराई थी।

इस्तांबुल में मंगलवार को हुए यूरोपा लीग के नॉक आउट दौर के इस मैच में फीनरबाख ने लोकोमोटिव को 2-0 से शिकस्त दी थी। मैच के बाद खिलाड़ी ने अपनी जर्सी उतार कर पुतिन की तस्वीर का प्रदर्शन किया था, जिस पर लिखा था ‘सबसे सभ्य राष्ट्रपति’।

मैच के बाद तारासोव ने कहा, “यह मेरे राष्ट्रपति हैं। मैं इनका काफी सम्मान करता हूं और यह बताना चाहता हूं कि मैं हमेशा उनके साथ हूं और हमेशा उनका समर्थन करने को तैयार हूं।”

यूरोप फुटबाल संघ (यूईएफए) ने बुधवार को दीमित्रि के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी।

यूईएफए ने एक बयान जारी कर कहा है कि दीमित्र पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है।

बयान में कहा गया है, “नियमों के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी अपने कपड़े उतारकर किसी भी नेता, धर्म से संबंधित व्यक्तिगत नारे और तस्वीर का प्रदर्शन नहीं कर सकता।”

यूईएफए के नियम 14 के तहत किसी भी तरह की राजनीतिक और धार्मिक भावना का प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493