जेटली ने पत्रकारों पर हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को पटियाला हाउस अदालत परिसर में मीडियाकर्मियों पर हुए हमले की निंदा की। ये पत्रकार जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से संबंधित मामले की सुनवाई कवर करने वहां गए हुए थे।

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को पटियाला हाउस अदालत परिसर में मीडियाकर्मियों पर हुए हमले की निंदा की। ये पत्रकार जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से संबंधित मामले की सुनवाई कवर करने वहां गए हुए थे।

जेटली ने कहा कि मीडिया को रिपर्ो्िटग का निर्बाध अधिकार है।

जेटली ने एक ट्वीट में कहा, “मीडिया के पास रिपोर्टिग का निर्बाध अधिकार है। मीडियाकर्मियों पर हमला अत्यंत अनुचित और निंदनीय है।”

पटियाला हाउस अदालत में वकीलों के एक वर्ग ने बुधवार को कई पत्रकारों की पिटाई की। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की अदालत में पेशी होनी थी।

जिन पत्रकारों की पिटाई की गई, उनमें फर्स्टपोस्ट के एक छायाकार और एक संवाददाता तथा नेटवर्क 18 के एक पत्रकार शामिल थे।

इसके पहले वकीलों के दो समूहों के बीच अदालत परिसर में नोक-झोक हुई। एक समूह कन्हैया कुमार का विरोधी था, दूसरा कुमार के वैधानिक अधिकारों का समर्थक था।

जिन वकीलों ने पत्रकारों पर हमला किया, वे जेएनयू के छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उन छात्रों के खिलाफ जिन्होंने कथिततौर पर एक सप्ताह पूर्व भारत विरोधी नारे लगाए थे। वकीलों ने दो दिन पूर्व भी इसी अदालत परिसर में पत्रकारों पर हमला किया था।

सोमवार को आईएएनएस के एक पत्रकार सहित कई पत्रकारों की वकीलों के इसी समूह ने अदालत परिसर में पिटाई की थी।

कन्हैया कुमार को जेएनयू परिसर में नौ फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर भारत विरोधी नारेबाजी के लिए गिरफ्तार किया गया है। कार्यक्रम संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी की बरसी पर आयोजित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493