पुतिन ने रूसी फुटबाल टीम की सराहना की

मॉस्को, 8 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ मिली हार के बावजूद कोच स्टानिसलाव चेरचेसोव और उनकी टीम की सराहना की।

‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, रूस को शनिवार देर रात खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में क्राऐशिया ने 4-3 (2-2) से मात दी।

कोच चेरचेसोव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पुतिन ने मुझे कुछ देर पहले फोन किया और उन्होंने हमें अच्छा मैच खेलने के लिए शुभाकामनाएं दी।”

रूस की राष्ट्रीय टीम के साथ चेरचेसोव का करार इस वर्ष अगस्त में समाप्त हो रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने भविष्य को लेकर बात करने से साफ इंकार कर दिया।

चेरचेसोव ने कहा, “हमें भविष्यवाणी करने की आवश्यकता नहीं है। आप देख सकते हैं कि टीम में बदलाव हो रहे हैं और मैं भविष्य के बारे में किसी प्रकार का बयान नहीं देना चाहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493