सोच्चि, 2 मई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने रविवार को सोच्चि ग्रां प्री रेस का लुत्फ लिया और देश में एफ-1 को बढ़ावा देने के लिए फार्मूला वन प्रमुख बर्नी एसलेस्टन को धन्यवाद कहा।
पुतिन ने कहा कि देश में एफ-1 के विकास में एसलेस्टन ने जो योगदान दिया है, वह उसके कायल हैं।
बकौल पुतिन, “मैं एफ-1 सर्किट में रूस को बनाए रखने और यहां इस खेल को विकास में योगदान के लिए एसलेस्टन का धन्यवाद करना चाहूंगा।”
पुतिन ने कहा कि रूस इस खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा।
dharmpath.com dharmpath