बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आधिकारिक निवास पर पियानो बजाते देखा गया।
रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, पुतिन बीजिंग में दो दिवसीय बेल्ट एंड रोड फोरम में हिस्सा ले रहे हैं। पुतिन को रविवार को शी जिनपिंग के आधिकारिक निवास पर उनका इंतजार करते देखा गया। इस दौरान पुतिन को काले रंग का पियानो बजाते देखा गया। उन्होंने दो रूसी गानों ‘मॉस्को विडोज’ और ‘द सिटी ऑन द फ्री नेवा रीवर’ पर प्रस्तुति दी।
ये दोनों गाने मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के अनाधिकारिक राष्ट्रगान हैं।
सीएनएन के मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं है जब पुतिन ने रूस से बाहर सार्वजनिक तौर पर अपना कौशल दिखाया है।
dharmpath.com dharmpath