हंसल मेहता ने कंगना की ‘सिमरन’ का टीजर जारी किया

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार हंसल मेहता ने सोमवार को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘सिमरन’ का टीजर जारी किया। ‘रंगून’ की असफलता के बाद, कंगना अपने उसी अंदाज में वापसी करने जा रही हैं।

फिल्म के एक मिनट के टीजर में कंगना अलग तरह की विग्स पहने हैं, डांस कर रही हैं और किराने की दुकान पर जाती नजर आ रही हैं। फिल्म में वह प्रफुल्ल पटेल उर्फ सिमरन नामक एक गुजराती एनआरआई की भूमिका निभा रही हैं।

टीजर देखने के बाद यह बात जरूर साफ हो जाएगी कि फिल्म में कंगना का किरदार एक ऐसी लड़की का है, जो बहुत जिंदा दिल है। वह जिंदगी को खुलकर और बहुत बेफिक्री से जीती हैं। इसी तरह की भूमिका वह ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु’ में निभा चुकी हैं।

यह पहली बार है, जब कंगना और मेहता फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं।

‘सिमरन’ 15 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493