मॉस्को, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों ने फोन पर वार्ता कर सीरिया के मसले पर चर्चा की।
मॉस्को, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों ने फोन पर वार्ता कर सीरिया के मसले पर चर्चा की।
सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को हुई बातचीत में पुतिन ने मैक्रों को अंकारा में बुधवार को रूस, ईरान और तुर्की के राष्ट्रपतियों के बीच हुई बैठक में लिए गए फैसलों से अवगत कराया। बैठक में सीरिया में दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए और उसकी संप्रभुता, एकता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता को मजबूत करने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने पर चर्चा की गई थी।
रूस के मुताबिक, पुतिन और मैक्रों ने जनवरी में रूस के शहर सोचि में हुई सीरियन नेशनल डॉयलॉग कांग्रेस में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वन के जरिए राजनीतिक समझौते को बढ़ावा देने की जरूरत को रेखांकित किया।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में यथा शीघ्र जेनेवा में एक संवैधानिक समिति के गठन के महत्व को भी बल दिया।
रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़े तनाव के बावजूद मैक्रों की अगले महीने रूस के दौरे पर जाने की योजना है।
dharmpath.com dharmpath