मैन्सवियर शो में रैंप पर जलवे बिखेरेंगी दिव्या

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री-निर्देशक दिव्या खोसला कुमार डिजाइनर पारुल जे. मौर्या के लिए रैंप पर वॉक करेंगी, जो वॉन्ट इंटरनेशनल फैशन वीक में मैन्सवियर लाइन पेश करेंगी।

यह कार्यक्रम शानिवार को उमराव होटल में आयोजित होगा। इसमें दिव्या अपने लिए बने एक विशेष आटफिट में नजर आएंगी क्योंकि मोर्या का कलेक्शन पुरुषों के लिए है।

दिव्या ने कहा, “मैं परूल जे मौर्या के लिए रैंप पर वॉक करने के लिए उत्साहित हूं, जो वॉन्ट इंटरनेशनल फैशन वीक में अपना मेन्सवीयर संग्रह पेश करेंगी। मैं इस कार्यक्रम में भाग के लिए उत्साहित हूं।”

डिजाइनर ‘ट्रैवलर’ का प्रदर्शन भी करेंगे, जो पुरुषों के कपड़ों के नए युग को दर्शाता है और आधुनिक युग के पुरुषों के लिए है।

बोहो ट्रेवलर से प्रेरित संग्रह में सूती परिधान, इंडो-वेस्टर्न बॉम्बर जैकेट, प्रिंटिड टक्सेडो और निटेड जैकेट शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493