चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक मई में होने वाले चुनाव में पुदुच्चेरी की सभी 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की महासचिव और मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने सोमवार को यह ऐलान किया।
जयललिता ने पुदुच्चेरी में मई 2016 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के सभी 30 उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर दी है।
अन्नाद्रमुक ने 2011 में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के साथ गठबंधन किया था। गठबंधन ने चुनाव में जीत हासिल कर ली थी, लेकिन उसके कुछ ही समय बाद दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न हो गया था।
वर्ष 2011 में अन्नाद्रमुक ने पांच और एआईएनआरसी ने 15 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने सात सीटों पर कब्जा जमाया था। डीएमके को दो और एक निर्दलीय को एक सीट हासिल हुई थी।
dharmpath.com dharmpath