पुदुच्चेरी, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी में विधानसभा की 30 सीटों के लिए सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्वक जारी है।
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुरुआती दो घंटे में सुबह नौ बजे तक राज्य के 9.4 लाख योग्य मतदाताओं में से 10 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
उन्होंने यह भी बताया कि करैकल क्षेत्र में बारिश के कारण मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।
यहां मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
इस चुनाव में 344 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस तथा कांग्रेस-डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) गठबंधन के बीच है।
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पुदुच्चेरी में अकेले चुनाव लड़ रही है।
dharmpath.com dharmpath