पुन: परीक्षण में 45 खिलाड़ी डोपिंग के दोषी

जेनेवा, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बीजिंग ओलम्पिक-2008 और लंदन ओलम्पिक-2012 में हिस्सा लेने बारे 45 खिलाड़ियों को प्रदर्शन सुधारने संबंधी प्रतिबंधित पदार्थ लेने को लेकर हुए डोपिंग के पुन: परीक्षण में दोषी पाया गया है।

इस बात की घोषणा शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने की।

आईओसी ने एक बयान में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) इस बात की घोषणा करती है कि बीजिंग ओलम्पिक-2008 और लंदन ओलम्पिक-2012 में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की डोपिंग की पुन: जांच के दूसरे चरण में बीजिंग ओलम्पिक के 30 खिलाड़ियों को अनंतिम प्रतिकूल निष्कर्ष विश्लेष्णात्मक (पीएएएफ) का दोषी और लंदन ओलम्पिक के 15 खिलाड़ियों को प्रतिकूल निष्कर्ष विश्लेष्णात्मक का दोषी पाया गया है।”

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, यह बयान डोपिंग परीक्षण के दूसरे दौर के बाद आया है। पहले और दूसरे चरण के परीक्षण के बाद डोपिंग के दोषी पाए गए खिलाड़ियों की संख्या 98 तक पहुंच गई हैं।

आईओसी ने बयान में कहा, “पहले और दूसरे चरण को मिलाकर प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या 98 तक पहुंच गई है।”

बयान में कहा गया है, “तीसरा और चौथा चरण रियो ओलम्पिक-2016 के बाद कराए जाने की संभावना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493