पुरस्कृत हुए स्पेनिश कोच डेल बोस्की

बादाजोज (स्पेन), 13 मई (आईएएनएस)। स्पेन की फुटबाल टीम के कोच विंसेंते डेल बोस्की को विकलांग लोगों की रक्षा हेतु किए गए उनके काम के लिए ला ऑल्बुएरा शहर की ओर से ‘द अदालिद’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बादादोज प्रांत में ला ऑल्बुएरा नगर पालिका में गुरुवार को घोषणा की गई कि 65 वर्षीय कोच डेल बोस्की को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इसकी घोषणा ऑल्बुएरा युद्ध की 205वीं वर्षगांठ के दौरान एक समारोह में की गई।

डेल बोस्की ने 2010 में विश्व कप जीतने के लिए स्पेन का नेतृत्व किया था और साथ ही 2012 में यूरोपियन चैम्पियनशिप जीतने में भी मदद की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493