गुलशन देवैया को अनुराग से मिल रही प्रेरणा

मुम्बई, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेता गुलशन देवैया अपनी आगामी फिल्म ‘पिच्चर’ में संघर्षरत फिल्म निर्देशक की भूमिका निभाने जा रहे हैं। उनका मानना है कि इस भूमिका की तैयारी करने के लिए फिल्मकार अनुराग कश्यप एक जबर्दस्त प्रेरणास्रोत हैं।

गुलशन अनुराग के निर्देशन की ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ फिल्म में काम कर चुके हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, “फिल्म में मेरी भूमिका के ऐसे कई पहलू हैं, जिनके लिए मैं अनुराग कश्यप को प्रेरणास्रोत के रूप में लेकर चल रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अनुराग की बहुत इज्जत करता हूं और उनका आभारी हूं। उन्होंने फिल्मों में मुझे मेरा पहला ब्रेक दिया और मैं उन्हीं की वजह से अपने सपनों को साकार कर रहा हूं।”

गुलशन की अगली फिल्म ‘कैबरे’ है, जिसमें उनके साथ ऋचा चड्ढा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493