सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,489.57 पर और निफ्टी 85.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,814.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 50.28 अंकों की गिरावट के साथ 25,739.94 पर खुला और 300.65 अंकों या 1.17 फीसदी गिरावट के साथ 25,489.57 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25743.69 के ऊपरी और 25400.27 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 19.4 अंकों की कमजोरी के साथ 7,881.00 पर खुला और 85.50 अंकों या 1.08 फीसदी कमजोरी के साथ 7,814.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,881.00 के ऊपरी और 7,784.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 64.60 अंकों की गिरावट के साथ 11156.07 पर और स्मॉलकैप 27.40 अंकों की गिरावट के साथ 11113.30 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट देखी गई। सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर रियल्टी (2.07 फीसदी), धातु (2.04 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.57 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.43 फीसदी) और आधारभूत धातु (1.26 फीसदी) रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493