मालेगांव विस्फोट के आरोपियों को बचाना चाहती है सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मालेगांव विस्फोट के आरोपियों को इसलिए छोड़ा जा रहा है, क्योंकि उनका भाजपानीत केंद्र सरकार से संबंध है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने यहां मीडिया से कहा, “केंद्र सरकार मालेगांव (विस्फोट मामला) के आरोपियों को बचाना चाहती है क्योंकि उसका उनके साथ संबंध है।”

सिंह ने कहा, “यहां तक कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) भी आंतकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को बचाना चाहते हैं।”

दिग्विजय सिंह की टिप्पणियां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा 2008 मालेगांव विस्फोट मामले की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को क्लीन चिट देने की खबरों के बीच आई हैं। महाराष्ट्र के मुस्लिम बहुल शहर में हुए इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493