पुराने नोट 30 दिसंबर तक चलाने की अनुमति हो : सिद्धारमैया

बेंगलुरू, 15 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पुराने नोट का उपयोग करने की समयसीमा छूट प्राप्त श्रेणियों के लिए 24 नबंवर से बढ़ाकर 30 नबंवर तक की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने इस छूट के तहत कई सेवाओं को जोड़ने की गुजारिश की है, जैसे ब्लड बैंक, निजी अस्पताल और नर्सिग होम, डायगनॉस्टिक सेंटर आदि।

सिद्धारमैया ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को लिखे पत्र में कहा, “500 के नए नोटों व अन्य नोटों (100 और 50 रुपये के नोट) की अनुपलब्धता के कारण राज्य के लाखों लोगों को भारी परेशानी हो रही है।”

मुख्यमंत्री ने इसके अलावा उपभोक्ता सेवाओं के भुगतान में पुराने नोट के प्रयोग के दायरे में लघु और मध्यम उद्योगों को भी लाने की गुजारिश की।

सिद्धारमैया ने कहा, “विभिन्न मंडियों के पंजीकृत ट्रेडर्स और कमीशन एजेंटों के लिए न्यूनतम निकासी की सीमा को बढ़ाई जानी चाहिए ताकि वे किसानों को उनका भुगतान कर सकें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493