पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात बहाल (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात सोमवार को दोबारा बहाल कर दिया गया। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण रविवार आधी रात से इस पुल पर रेल यातायात बंद कर दिया गया था।

उत्तर रेलवे (एनआर) के प्रवक्ता नितिन चौधरी ने आईएएनएस को बताया, “रेल यातायात बहाल कर दिया गया है, क्योंकि अब ट्रेनों के लिए मार्ग सुरक्षित है। यातायात सुबह 11 बजे बहाल किया गया था।”

उन्होंने कहा कि इंजीनियर पुल की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

इसके पहले यमुना पुल के बंद होने से रेल विभाग ने 27 पैसेंजर गाड़ियों को रद्द कर दिया था, 14 एक्सप्रेस गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित कर दिया और तीन एक्सप्रेस गाड़ियों को रद्द कर दिया था।

दिल्ली पुलिस ने जलस्तर 205.52 मीटर पहुंचने के बाद रविवार शाम पुल बंद करने का आदेश जारी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493