‘पुर्तगाली पासपोर्ट पर ब्रिटेन में रहनेवाले गोवावासियों की मदद करे सरकार’

पणजी, 24 जून (आईएएनएस)। बैक्सिट जनमत संग्रह के बाद एक राजनैतिक पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि गोवा सरकार को पुर्तगाल के पासपोर्ट पर ब्रिटेन में रहनेवाले गोवावासियों की मदद करनी चाहिए।

गोवा फारवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई ने ट्वीट कर कहा, “हम आपके साथ हैं। ब्रेक्सिट के बाद हम गोवा फारवर्ड पार्टी की तरफ से गोवा के प्रवासियों के ब्रिटेन में रहने को लेकर बनी अनिश्चितता को लेकर सहानुभूति व्यक्त करते हैं। गोवा सरकार को गोवावासियों की मदद के लिए जल्दी से कार्यबल का गठन करना चाहिए।”

नई बनी पार्टी गोवा फार्वड पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा, गोवावासियों को अपने राज्य में वापस आने के लिए मजबूर किया जा सकता है। उन्हें हर प्रकार की मदद मुहैया कराई जानी चाहिए।

गोवा के कई हजार लोगों ने एक अनूठे एस्टोनियाई उपनियम के माध्यम से पुर्तगाल की नागरिकता हासिल कर रखी है। ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का फैसला किया है, जिससे वहां रह रहे 30 लाख यूरोपीय नागरिकों को अनिश्चित भविष्य का सामना करना पड़ रहा है।

गोवा पुर्तगाल की सबसे पुराने उपनिवेशों में से एक थी, जिसे भारतीय सेना ने 1961 में आजाद कराया था। आजादी के बाद गोवा के सभी नागरिकों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आम अधिसूचना जारी कर भारतीय नागरिकता प्रदान की गई।

हालांकि गोवा से लौट रहे पुर्तगालियों ने अपने पूर्व उपनिवेश से अभी तक संपर्क नहीं तोड़ा है और उनके शासनकाल में गोवा में रहनेवाले सभी लोगों को पुतर्गाल की नागरिकता देता है। इसके तहत उन्हें पुतर्गाल के पासपोर्ट के साथ ही यात्रा संबंधी दस्तावेज भी देता है।

इस विशेषाधिकार को पुर्तगाल ने गोवा के निवासियों की अगली दो पीढ़ियों तक बढ़ा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493