पुर्तगाली प्रधानमंत्री को भारत यात्रा से भागीदारी मजबूत होने की उम्मीद

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत दौरे पर आए पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने शनिवार को उम्मीद जताई कि उनकी यात्रा भारत और पुर्तगाल के बीच 21वीं सदी में मजबूत भागीदारी की नींव रखेगी।

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत दौरे पर आए पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने शनिवार को उम्मीद जताई कि उनकी यात्रा भारत और पुर्तगाल के बीच 21वीं सदी में मजबूत भागीदारी की नींव रखेगी।

भारत की सात दिवसीय यात्रा पर आए कोस्टा ने कहा, “मेरी यात्रा का एक मजबूत भावनात्मक पहलू और व्यक्तिगत कारण है। भारतीय मूल का व्यक्ति होने के नाते मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निमंत्रण मिलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

कोस्टा का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया।

उन्होंने संवाददातओं से कहा, ” मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी यात्रा से 21वीं सदी में भारत और पुर्तगाल के बीच मजबूत भागीदारी की नींव रखी जाएगी।

कोस्टा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय संबधों के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

कोस्टा 14वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के मुख्य अतिथि होंगे। इसका उद्घाटन बेंगलुरू में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

कोस्टा मंगलवार को गांधीनगर में आयोजित होने वाले ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ में भी भाग लेंगे।

यात्रा के अंतिम चरण में कोस्टा अपने पैतृक शहर गोवा की यात्रा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493