लिस्बन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी और राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कैंसर की बीमारी से से जूझ रहे उनके हमवतन खिलाड़ी एडु फरेइरा के प्रति समर्थन जताया है।
एडु ने इस सप्ताह घोषणा कर बताया था कि वह कैंसर से जूझ रहे हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में रोनाल्डो ने फरेइरा के प्रति अपना समर्थन जताया है।
फरेइरा का फुटबाल क्लब बोआविस्ता वर्तमान में पुर्तगाल लीग के पहले डिवीजन में आठवें स्थान पर है।
रोनाल्डो ने 19 वर्षीय खिलाड़ी का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में मजबूती दिखाएं।
बोआविस्ता क्लब ने फरेइरा की मदद के लिए एक बैंक खाता खोला है, ताकि वह उनके इलाज के लिए धन जमा कर सके।
फरेइरा का बोआविस्ता क्लब के साथ अनुबंध 2018 तक है। हालांकि, यह बीमारी उनके करियर में रुकावट है।
dharmpath.com dharmpath