पुर्तगाल के सर्वकालिक महान फुटबाल खिलाड़ी हैं रोनाल्डो

लिस्बन, 6 फरवरी (आईएएनएस)। फीफा द्वारा तीसरी बार प्रतिष्ठित ‘बैलन डी’ ऑर’ पुरस्कार जीतने वाले रियल मेड्रिड के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल ने 100 वर्षो के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुना।

पुर्तगाल फुटबाल महासंघ ने बुधवार को अपने गाला क्वीनास डी ऑरो समारोह में यह घोषणा की।

खेल वेबसाइट ‘मार्का डॉट कॉम’ के अनुसार, यह समारोह पुर्तगाल फुटबाल महासंघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

रियल मेड्रिड की ओर से स्पेन के अग्रणी लीग टूर्नामेंट ‘ला लीगा’ में व्यस्त होने के चलते रोनाल्डो इस समारोह में शामिल नहीं हो सके।

रोनाल्डो ने पुर्तगाल के 100 वर्षो के इतिहास में दिग्गज खिलाड़ियों लुइस फिगो और इयूसेबियो को पीछे छोड़ा।

फीफा के अध्यक्ष सेप ब्लाटर और यूईएफए के अध्यक्ष माइकल ब्लाटर भी इस समारोह में मौजूद थे।

रोनाल्डो ने 118 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वह अब तक 52 गोल कर चुके हैं। वहीं, इयूसेबियो ने 64 मैचों में 41 और फिगो ने 127 मैचों में 32 गोल दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493