पुर्तगाल को रणनीति में बदलाव की जरुरत : कोच सांतोस

मॉस्को, 21 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने कहा है कि विश्व कप में ग्रुप-बी के एक मैच में मोरक्को के खिलाफ मिली 1-0 की जीत के बाद उनकी टीम को अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरुरत पड़ सकती है।

मोरक्को के खिलाफ भी स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हेडर से गोल दागा। लेकिन गोल करने के मौके बनाने के लिए टीम को संघर्ष करना पड़ा जबकि वहीं मोरक्को ने मैच पर अपना वर्चस्व बनाए रखा और छह शोट गोल की ओर लगाए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सांतोस ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने अच्छी शुरुआत की और उन पर दबाव बनाया। हमारे पास बाल थी लेकिन कुल मिलाकर स्पेन की तरह ही यह भी एक कड़ा मुकाबला था। हमें गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाना होगा।”

उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि पुर्तगाल ने अच्छा खेला, लेकिन मोरक्को ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हमें कड़ी चुनौती दी। हालांकि परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा। यही फुटबाल है।”

कोच ने रोनाल्डो के प्रदर्शन को लेकर कहा, “रोनाल्डो जिस पोजिशन से खेल रहे हैं वह उनके लिए सही नहीं है। हमने 15 मिनट के बाद अच्छी शुरुआत की। लेकिन गति धीमी थी और हमें इसमें सुधार करना होगा।”

पुर्तगाल ने शुक्रवार को स्पेन के साथ 3-3 का ड्रॅा खेला था। टीम के अब दो मैचों में चार अंक हो गए हैं। पुर्तगाल अब सोमवार को ईरान के खिलाफ होने वाले मैच में जीत से अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर नाकआउट में पहुंच सकता है।”

सांतोस ने कहा, “हमारे पास चार अंक है जो कि अच्छा है। लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं है। मोरक्को के पास भी अभी कुछ मौके हैं। लेकिन अन्य टीमों के पास भी संभावनाएं है। हमें ईरान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा, फिर देंखेंगे कि क्या होता है।”

सांतोस ने उन सुझावों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि रोनाल्डो के गोल से पहले पेपे का फाउल था।

कोच ने कहा, “मोरक्को के खिलाड़ी ने पेपे को धक्का दिया था और पेपे खुद को इससे बचा रहे थे। पहला फाउल मोरक्को के खिलाड़ी का था और इसमें रेफरी की कोई गलती नहीं थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493