उर्वशी आईफा-2018 में रेखा की प्रस्तुति देखने को उत्साहित

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (आईफा) का 19वां संस्करण अनुभवी अभिनेत्री रेखा के रूप में आपके लिए एक आश्चर्यजनक पैकेज होगा, क्योंकि सदाबहार अभिनेत्री रेखा मंच पर 20 साल बाद परफॉर्म करती नजर आएंगी। वहीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंच पर उनकी लाइव प्रस्तुति देखने के लिए उत्साहित हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “मैं रेखा मैम की प्रस्तुति को लेकर उत्साहित हूं। वह आईफा में प्रस्तुति देंगी। मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए मजेदार और रोमांचक होगा।”

उर्वशी भी आईफा फैशन शो में एक शोस्टॉपर के रूप में भी रैंप पर जलवे बिखेरते दिखेंगी।

अभिनेत्री ने कहा, “मैं आईफा के लिए उत्साहित हूं। 10 वर्षो के बाद थाईलैंड में आईफा हो रहा है। मैं थाईलैंड में आईफा फैशन शो में डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिए ग्रैंड फीनाले शो के स्टॉपर के रूप में चल रही हूं, इसलिए इसे इसके लिए उत्साहित हूं।”

अभिनेता बॉबी देओल को लेकर भी बड़ी घोषणा हुई थी कि ‘रेस 3’ अभिनेता इस महीने आईफा में वर्षो बाद अपने गीतों पर प्रस्तुति देते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493