मोदी के प्रयासों की वजह से पूरे विश्व में योगाभ्यास : मंत्री

देहरादून, 21 जून (आईएएनएस)। आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की वजह से योग का अभ्यास पूरे विश्व में किया जाता है।

यहां चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मोदी के भाषण से पहले नाइक ने कहा कि आयुष मंत्रालय योग को आगे बढ़ाने के लिए अन्य मंत्रालयों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

नाइक ने कहा, “हम मोदी के लगातार प्रयास की वजह से योग दिवस मना रहे हैं। जैसे ही वह सत्ता में आए, उन्होंने हमारी प्राचीन धरोहर योग को पूरे विश्व में फैलाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493