पुर्तगाल में सेल्फी प्रेमी ने 126 साल पुरानी प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

लंदन, 9 मई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के 16वीं सदी के राजा की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में 24 वर्षीय एक युवक ने गलती से उनकी प्रतिमा ही क्षतिग्रस्त कर दी।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 126 साल पुरानी प्रतिमा पुर्तगाली राजा डॉम सेबस्तिओ की थी, जो 1578 में 24 साल की उम्र में मोरक्को में ‘तीन राजाओं के युद्ध’ में मारा गया था।

पुलिस व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाई है। वह मध्य लिस्बन में रोसियो रेलवे स्टेशन के बाहर मूर्तितल पर चढ़ा, जिसके बाद अनजाने ही वह प्रतिमा गिर गई।

युवक ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब उस पर मुकदमा चलाया जाएगा।

डॉम सेबस्तियो ने 1557 से 1578 के बीच शासन किया था।

पुर्तगाली लोक कथाओं के मुताबिक, सेबस्तियो का शव कभी नहीं मिला और वह अपनी राजगद्दी हासिल करने तथा पुर्तगाल को मुसीबत के समय बचाने के लिए कभी लौट सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493