पुलकित अब भी चाहते हैं टीवी पर काम करना

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता पुलकित सम्राट को बड़े पर्दे पर पहचान भले ही मिल गई है, लेकिन उनका कहना है कि वह अब भी टेलीविजन के लिए काम करना चाहते हैं, बशर्ते काम बढ़िया हो।

धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में काम कर चुके पुलकित ने कहा, “मैंने अपना करियर टीवी से ही शुरू किया था। अब तो टीवी पर बेहतरीन कार्यक्रम बनने लगे हैं। टीवी एक सशक्त माध्यम है, मुझे यदि अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, तो मैं टीवी पर जरूर काम करूंगा।”

पुलकित ने हिंदी फिल्म ‘बिट्ट’ बॉस और ‘फुकरे’ में काम किया है। उनकी नई फिल्म निर्देशक अभिषेक डोगरा की ‘डॉली की डोली’ है, जिसमें सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493