आतंकी हमले में शहीद जवानों में एक उन्नाव जिले का है, जिसका नाम अजीत कुमार आजाद था। आजाद 15वीं बटालियन में सीआई के पद तैनात थे। उनके शहीद होने की खबर के बाद पूरे इलाके मे मातम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके अलावा शामली के जवान प्रदीप, कन्नौज के प्रदीप सिंह और आगरा के कौशल रावत भी इस हमले में शहीद हो गए हैं। देवरिया के विजय मौर्या का नाम भी शहीदों में शामिल है।
महाराजगंज के निवासी पंकज त्रिपाठी भी शहीद हुए हैं। महाराजगंज में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लोग परिजनों को ढाढ़स बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath