पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर, जवान शहीद (लीड-1)

श्रीनगर, 16 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के डोलीपोरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर गिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ अभी भी जारी है।

पुलिस ने कहा, “मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है।”

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में दो जवान और एक नागरिक भी घायल हो गया है।

प्रशासन द्वारा कर्फ्यू जैसा प्रतिबंध लगाने के बावजूद मुठभेड़ स्थल के निकट पत्थरबाजों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों की खबरें आ रही थीं।

प्रशासन ने एहतियातन पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ तस्वीरें और पोस्ट अपलोड करने से रोकने के लिए प्रशासन ने श्रीनगर शहर में भी मोबाइल इंटरनेट की स्पीड को बहुत धीमा कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493