पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 1 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 16 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और दो सैनिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सूचना मिलने पर राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस विभाग के विशेष अभियान दल (एसओजी) की संयुक्त टीम ने डालीपोरा गांव में तलाशी और घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस ने कहा, “आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।”

मारे गए आतंकवादी की अभी पहचान नहीं हुई है।

मुठभेड़ अभी जारी है।

प्रशासन ने एहतियातन पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

भड़काऊ तस्वीरें और पोस्ट को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने श्रीनगर शहर में भी मोबाइल इंटरनेट की स्पीड को बहुत धीमा कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493