पुलवामा : सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ शुरू

श्रीनगर, 26 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में पुलवामा जिला के त्राल के जंगली क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने त्राल तहसील के ब्रनपथ्री जंगली क्षेत्र में तलाशी एवं घेराबंदी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “घेराबंदी कड़ा होते ही वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों और वहां छिपे आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493