पुलवामा हमले के पक्ष में वीडियो अपलोड करने पर युवक गिरफ्तार

अगरतला, 24 फरवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा पुलिस ने फेसबुक पर पुलवामा हमले का समर्थन करने वाला वीडियो अपलोड करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

खोवाई जिला पुलिस प्रमुख कृष्णेंदु चक्रबर्ती ने आईएएनएस से कहा कि 23 साल का प्रमेश देबबर्मा त्रिपुरा में खोवाई का निवासी है। देबबर्मा को शनिवार को मैसूर के एक होटल से अपने फेसबुक पेज पर हमले के समर्थन व प्रोत्साहन में वीडियो क्लिप अपलोड करने पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को रविवार को आगे की कार्रवाई के लिए त्रिपुरा वापस लाया गया। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर सकती हैं।

चक्रबर्ती ने कहा कि आरोपी को मैसूर पुलिस की मदद से होटल से गिरफ्तार किया गया, जहां वह सहायक के तौर पर काम करता था।

उन्होंने कहा कि युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत 120 (बी) आपराधिक साजिश व 124(ए) राजद्रोह के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493