पुलवामा हमले के मुख्य साजिशकर्ता को मार गिराया गया : सेना

श्रीनगर, 11 मार्च (आईएएनएस)। चिनार कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों ने सोमवार को घोषणा की कि 14 फरवरी के पुलवामा हमले के मुख्य साजिशकर्ता को मार गिराया गया है।

पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

उन्होंने पुलिस के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलवामा के त्राल इलाके के पिंगलिश गांव में मुठभेड़ के दौरान मारे गए दो आतंकवादियों में मुदस्सिर खान शामिल था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493