पुलिस की गोली से झारखंड के 4 ग्रामीणों की मौत

रांची, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को पुलिस की गोलीबारी में चार ग्रामीणों की जान चली गई।

आईजी ऑपरेशंस एम.एच.भाटिया ने बताया कि ग्रामीणों ने शनिवार सुबह हिरासत में ली गई कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को भी छुड़ा लिया।

निर्मला देवी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) की परियोजना का विरोध कर रही थीं। इसके विरोध में वह रैलियां निकाल रही थीं, जिनके कारण उन्हें हिरासत में लिया गया था।

भाटिया ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों की पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसमें छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दो पुलिस वाहनों को भी जला दिया गया। इसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493