पुलिस बलों को आधुनिक बनाना चाहती है सरकार

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह पुलिस बलों का आधुनिकीकरण करने के लिए राज्यों को धन मुहैया करा रही है ताकि सेना और अर्धसैनिक बलों पर उनकी निर्भरता कम हो सके।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी ने लोकसभा में कहा, “गृह मंत्रालय पुलिस बल आधुनिकीकरण योजना (एमपीएफ) के तहत धन मुहैया कराता है।”

उन्होंने एक लिखित बयान में कहा, “इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकारों की सेना और केंद्रीय पुलिस बलों पर निर्भरता कम करना है।”

मंत्री ने कहा कि इसका योजना के तहत मुख्य रूप से पुलिस के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया है।

मंत्री के अनुसार, “आधुनिकीकरण योजना के तहत पुलिस भवन एवं आवास, वाहन, हथियार, प्रशिक्षण, कंप्यूटरीकरण एवं फोरेंसिक साइंस जैसी प्रमुख चीजें आएंगी।”

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ढांचागत विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493