पुलिस हिरासत में अल-शबाब का संदिग्ध मददगार

हेलसिंकी, 4 जून (आईएएनएस)। फिनलैंड में सोमालिया के एक व्यक्ति को सोमालिया में आतंकवादी संगठन अल-शबाब के वित्तपोषण व मदद करने के संदेह में हिरासत में लिया गया।

फिनलैंड की पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी फिनलैंड के ओलू में नेशनल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एनबीआई) की एक इकाई ने अल-शबाब संबंधित आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के मामले में एक जांच अभियान चलाया था, जिसमें एक मध्यम आयु वर्ग के संदिग्ध को हिरासत में लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार यह संदिग्ध सोमालिया का नागरिक है, जो पिछले साल सितंबर में फिनलैंड आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493