मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष नीता अंबानी को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्यता के लिए एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने पर बधाई दी है।

घोषणा शुक्रवार को की गई थी, जिसके बाद शाहरुख ने नीता को ट्विटर पर बधाई दी।
शाहरुख ने ट्वीट किया, “अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के लिए नामित किए जाने पर नीता अंबानी को बधाई। बेहद शानदार। अब खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।”
अधिकारियों के मुताबिक, सदस्यता के लिए चुनाव रियो डी जनेरियो में दो से चार अगस्त के बीच 129वें आईओसी सत्र में होगा जो कि महज एक औपचारिकता है।
नई चयन प्रक्रिया के मुताबिक, यदि नीता चुनी जाती हैं तो वह 70 वर्ष की उम्र तक आईओसी की सदस्य बनी रहेंगी।
नीता चुने जाने पर आईओसी की तीसरी भारतीय और पहली भारतीय महिला सदस्य होंगी। इससे पहले दिवंगत दोराबजी टाटा और राजा रंधीर सिंह इसके लिए चुने जा चुके हैं। राजा रंधीर सिंह वर्तमान में आईओसी के माननीय सदस्य हैं।
dharmpath.com dharmpath