फ्रेंच ओपन : पेस-हिंगिस ने जीता मिश्रित युगल का खिताब

एस.राजेश

एस.राजेश

पेरिस, 4 जून (आईएएनएस)। भारत के स्टार पुरुष टेनिस खिलाड़ी और उनकी स्विट्जरलैंड की महिला जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल में पेस-हिगिस ने भारत की सायना मिर्जा और इवान डोगिग की जोड़ी को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।

पेस-हिंगिस की जोड़ी ने सानिया-डोडिग की जोड़ी को 4-6, 6-4, 10-8 से मात दी। इस जीत के साथ ही इस जोड़ी ने मिश्रित युगल में अपना ‘करियर स्लैम’ भी पूरा कर लिया है।

भारत के लिए यह ऐतिहासिक दिन था क्योंकि भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे।

दोनों जोड़ियों के बीच मुकाबला शानदार रहा। सानिया-डोडिग की जोड़ी ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट में पेस-हिंगिस की शुरुआत थोड़ी खराब रही, लेकिन दोनों ने जल्द ही वापसी की और 4-3 की बढ़त ले ली। सानिया-डोडिग ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन पेस ने उन्हें रोक दिया और दूसरा सेट अपने नाम किया।

तीसरे सेट में दोनों जोड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया। पहले सानिया और डोडिग ने 3-1 की बढ़त ले ली, लेकिन पेस-हिंगिस ने धीरे-धीरे वापसी करते हुए स्कोर 5-5 पर ला दिया और इसके बाद 7-5 की बढ़त ले ली।

एक समय पेस ने अपना ट्रेडमार्क शॉट फोरहैंड वॉली खेला और स्कोर 8-6 कर दिया। पेस के लिए दर्शक दीर्घा में आवाजें आ रहीं थी ‘कम ऑन ओल्ड मैन’, इन्हीं आवाजों के बीच सानिया-डोडिग ने स्कोर 8-8 कर बराबरी कर ली।

मैच किसी की भी झोली में जा सकता था, लेकिन पेस-हिंगिस ने अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया। पहले हिंगिस ने बैकहैंड खेल चैम्पियनशिप प्वाइंट हासिल किया इसके बाद डोडिग की गलती से विजयी बन खिताब अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493