नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। आतंकवादी गिरोह अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादी मौलाना अंजर शाह को एक अदालत ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
दिल्ली पुलिस ने शाह को बुधवार रात बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था और गुरुवार को अदालत में पेश किया गया।
शाह के वकील एम.एस. खान ने आईएएनएस को बताया कि शाह को गुरुवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रितेश सिंह के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उसे 20 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया।
शाह को दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी विशेष इकाई ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी भारतीय उप-महाद्वीप में अलकायदा के खिलाफ जारी अभियान के दौरान की गई।
dharmpath.com dharmpath