इसका उद्देश्य 2020 तक 5जी प्रौद्योगिकी का व्यावसायीकरण करना है।
एमआईआईटी के 5जी आरएंडडी टीम के प्रमुख साओ शुमिन ने कहा, “5जी के अनुसंधान एवं परीक्षण का उद्देश्य वैश्विक 5जी मानकों का सूत्रीकरण और दूरसंचार उद्योग के विकास को बढ़ावा देना है।”
इसका अनुसंधान और परीक्षण कार्य 2018 तक पूरा हो जाएगा और आगामी दो साल में घरेलू दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियां 5जी प्रौद्योगिकी का व्यावसायीकरण कर देंगी।
एमआईआईटी के प्रमुख इंजीनियर झांग फेंग ने कहा, “चीन ने 5जी प्रौद्योगिकी से संबंधित कुछ प्रमुख क्षेत्रों में अनुसंधान में प्रगति की है।”
dharmpath.com dharmpath