पुस्तक मेले में मार्क जुकरबर्ग पर हिंदी की पहली पुस्तक

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व पुस्तक मेले में बुधवार को एपीएन पब्लिकेशंस के स्टॉल पर फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पर हिंदी की पहली पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

इस स्टाल पर दो उपन्यास का भी लोकार्पण किया गया। इनमें जानेमाने रचनाकार हरिसुमन बिष्ट, योगेन्द्र दत्त शर्मा के उपन्यास क्रमश: भीतर कई एकांत एवं पर्दे के आर-पार शामिल रहे।

जुकरबर्ग पर युवा लेखक मेघ पांडे द्वारा लिखी गई द गेम चेंजर मार्क जुकरबर्ग का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर पंकज बिष्ट, कुमार संजय सिंह, ओम निश्चल, प्रताप सिंह, सुषमा जुगरान, शैली, भारत यायावर, हरियश राय, वेद प्रकाश, जगदीश पंकज, विपिन जैन और संजय शुक्ला समेत हिंदी के कई वरिष्ठ लेखक उपस्थित थे।

एपीएन के निदेशक निर्भय कुमार ने कहा कि 13 दिन में हिंदी सीखें पुस्तक भी चर्चा में है। एक युवा शिक्षक द्वारा लिखी गई पुस्तक अहिंदी भाषी लोगों को हिंदी सिखाने में उपयोगी साबित हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493