पूजा भट्ट, उदित नारायण जागरण फिल्मोत्सव के निर्णायक

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। छठे जागरण फिल्म उत्सव के निर्णायकों में बॉलीवुड की चर्चित फिल्मकार पूजा भट्ट, गायक उदित नारायण, विज्ञापन निर्देशक-सिनेमेटोग्राफर महेश अनेय, मलयालम सिनेमा की प्रतिष्ठित हस्ती हरिहरन सहित फिल्म संपादक ए. श्रीकर प्रसाद के नाम शामिल हैं।

अनूठी और दिलचस्प फिल्मों के लिए मशहूर जागरण फिल्मोत्सव ने शनिवार को ‘इंडियन शोकेस’ श्रेणी के लिए ज्यूरी सदस्यों के नाम की घोषणा की।

ज्यूरी फिल्में देखने के बाद सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर, सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ गायक आदि श्रेणी में विजेताओं का चयन करेगी।

जागरण फिल्मोत्सव 2015 का आगाज एक जुलाई को दिल्ली में होगा। इसके बाद सितंबर में मुंबई में समापन से पूर्व यह कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा, मेरठ, देहरादून, हिसार, लुधियाना, पटना, रांची, जमशेदपुर, रायपुर, इंदौर और भोपाल का सफर करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493