उप्र : पूर्वाचल में भारी बारिश, लखनऊ में मौसम हुआ सुहावना

लखनऊ , 28 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में रविवार को बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना बना दिया है। पूर्वी उप्र के कई जिलों में हालांकि शनिवार देर रात से बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पूर्वाचल के वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र और चंदौली सहित कई जिलों में रविवार को बारिश हो रही है। वहीं, 24 घंटों के भीतर राजधानी लखनऊ में भी बारिश होने की संभावना है। रविवार को राज्य भर में कहीं हल्की और कहीं भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अन्य प्रमुख शहरों में रविवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्यिस, इलाहाबाद का 24 डिग्री, गोरखपुर का 20 डिग्री और झांसी का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493