‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में शामिल हो सकती हैं मारिया

लॉस एंजेलिस, 28 जून (आईएएनएस)। गायिका मारिया केरी अमेरिकी टेलीविजन रिएलिटी शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में नजर आ सकती हैं। मारिया से इस बारे में बातचीत चल रही है।

दिलचस्प बात यह भी है कि शो के मेजबान मारिया के पति निक केनन हैं, जिनसे उनका अलगाव हो चुका है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार एक सूत्र ने बताया, “शो के निर्माता मारिया को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रखना चाहते हैं, यदि मेल बी कुछ समय का अवकाश लें। मारिया ने भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि दूसरी व्यस्तता नहीं हुई, तो वह निश्चित तौर पर शो में शामिल होंगी।”

उधर, केनन ने भी मारिया से अलगाव के बावजूद उनकी मौजूदगी में काम करने की मंजूरी निर्माताओं को दे दी है।

एक सूत्र के मुताबिक, “केनन ने यह कहकर सबको हैरान कर दिया कि यह तो बढ़िया विचार है। मारिया की मौजूदगी से शो की तरफ दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ेगी।”

शो की निर्णायक मंडली के सदस्य हॉवर्ड स्टर्न ने भी कहा कि वह भी मारिया को टीम में शामिल करने को उत्सुक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493