नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। अपने हैरतंगेज एरियल एक्ट से सबका दिल जीतने वाले अरुणाचल प्रदेश के माणिक पॉल शनिवार को रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के विजेता घोषित किए गए।
माणिक ने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 6’ के विजेता के रूप में एक ट्रॉफी के साथ ही 5,000,000 और एक मारुति सुजुकी सिलेरियो कार जीती।
विजेता के रूप में अपने नाम की घोषणा होने पर बाद माणिक अपने खुशी के आंसू नहीं रोक सके। वहां मौजूद उनकी मां भी भावुक हो गईं।
उन्हें जनता के वोट के आधार पर विजेता घोषित किया गया। वोटिंग लाइन शनिवार रात नौ बजे के बाद 20 मिनट के लिए खोली गई थी।
माणिक ने विजेता बनने के क्रम में साथी प्रतिभागी बेंगलुरू निवासी हस्त छवि कलाकार प्रह्लाद आचार्य, थाणे के बाल नृत्य समूह, अन्य नृत्य समूह बीट बीकर्स, जिमनास्ट योगेश्वरी मिस्त्री और पंजाब की हरमनप्रीत कौर तथा जम्मू एवं कश्मीर की पैरी जी को मात दी।
शो के निर्णायकों में से एक अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान ने सुनहरे परिधान में ‘बैंग बैंग’ और ‘देसी लुक’ जैसे गानों से मंच पर जलवा बिखेरा।
dharmpath.com dharmpath