पूरा हुआ श्रद्धा का सपना

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। स्वयं का फैशन लेबल ‘इमारा’ लांच कर चुकीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि यह उनका सपना था।

श्रद्धा ने ट्विटर पर लिखा, “एक समय था जब खुद का फैशन लेबल लांच करना एक सपना था। यह अब सपना नहीं रहा। इमारा पर नजर डालें। यह आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए मेरी फैशन श्रंखला है।”

25 वर्षीया श्रद्धा के फैशन लेबल के लिबास काफी किफायती हैं। वे 799 से 3,999 रुपये के बीच उपलब्ध हैं। परिधान रचना की थीम फंतासी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493