मास्को, 22 मार्च (आईएएनएस)। रूस ओलम्पिक समिति (आरओसी) के अध्यक्ष ने कहा है कि जल्द ही एक नई डोपिंग रोधी एजेंसी (आईटीए) स्थापित की जाएगी, जो पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष होगी।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने 16 मार्च को स्वतंत्र प्राधिकरण आईटीए के निर्माण की घोषणा की थी जो डोपिंग रोधी जांच की देखरेख करेगी।
आरओसी के अध्यक्ष एलेक्जेंडर झुकोव ने समाचार चैनल ‘मैच टीवी’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “एक ऐसे संस्थान की जरूरत है जो निष्पक्ष हो। नई एजेंसी के गठन के लिए यही सोच है। स्वतंत्र संस्था का गठन संभव है।”
आईओसी के वैश्विक डोपिंग रोधी तंत्र के 12 सूत्रीय बदलाव के मुताबिक हर खिलाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ परीक्षणों से गुजरना होगा। न्यूनतम संख्या में इन परीक्षण में फेल होने वाला खिलाड़ी ओलम्पिक और विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएगा।
आईटीए के अनुरोध के बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी इन बदलावों के क्रियान्वयन को लेकर जिम्मेदार होगी। इसी दौरान वह अपने परीक्षण करते रहेंगे।
नई एजेंसी के बोर्ड में राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, ओलम्पिक अभियान, वाडा और खिलाड़ियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath